संदेश

Success and Failure लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पैरों में गिरने से अच्छा है, कुछ बनने की ठान ले ..

चित्र
  किसी और के पैरों में गिरने से अच्छा है,  अपने पैरों पर चलकर कुछ बनने की ठान ले ....           उक्त कथन प्रेरणा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करता है I किसी से मदद की भीख मांगने या उसके अधीन होने से अच्छा है कि हम अपने दम पर, अपने पैरों पर खड़े हों जाये और अपने लक्ष्य को पाने के लिए संघर्ष करें। यह हमें आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, और कठिनाइयों से जूझने की शक्ति प्रदान करता है। जब हम किसी और की मदद पर भरोसा करते हैं, तो हम अपनी क्षमता और संघर्ष की ताकत को अनदेखा कर देते हैं, और हमेशा किसी और से मदद की ओर देखते रहेंगे, साथ ही  यह हमें कमजोर बनाता है और हमारी आत्मनिर्भरता को खत्म कर पंगु बना देता है। इसके विपरीत, अगर हम अपने पैरों पर खड़े होकर अपने सपनों को, अपने  लक्ष्य को   साकार करने की ठान लेते हैं, तो हमें कोई रोक नहीं सकता।           मान लीजिए एक छात्र को पढ़ाई में कठिनाई हो रही है और उसे हर विषय में दूसरों की मदद की जरूरत पड़ रही है। यदि वह हमेशा अपने दोस्त या शिक्षक पर निर्भर रहता है, तो ...

असफलता का ये मतलब नही की आप कभी सफल नही हो सकते ...

चित्र
असफलता का मतलब ये नही की  आप सफल नही हो सकते बिरले ही होते है जिन्हें एक बार मे सफलता प्राप्त हो जाये वरना अधिकांश लोगों को असफलता हाथ लगती है। कहने का तात्पर्य यह है कि सफलता के पीछे असफलता का हाथ होता है। ठोकरें खा-खा कर ही शंकर बनाते है। सफलता के लिए ठोकरें खाना आवश्यक है। जब तक गिरोगे नही उठना संभव नही है। उठने के लिए गिरना जरूरी है। फल भी परिपक्वता के पूर्व कच्चा ही होता है। कोई खिलाड़ी हो, उद्योगपति हो, वैज्ञानिक हो सभी को सीधे-सीधे सफलता प्राप्त नही हुई है। हर सफल व्यक्ति के पीछे अतीत की जद्दोजहद छिपी होती है। सफल वही होता है जो असफलता से सिख लेकर फिर शुरुआत करता है। हार के बाद ही जीत का मंत्र मिलता है।~  संभव सब कुछ है ; बिना आंख वाले सूरदास जी को भगवान के दर्शन होते है, बिना आंख वाले रविन्द्र जैन के संगीत को कौन नही जानता, एक पैर के बिना हिमालय की चोटी पर चढ़ना वाली अरुणिमा सिंह को आप जानते ही हो, एक पैर वाली महान नृत्यांगना सुधा चंद्रा को भी आप जानते हो। बिना आंख और बिना एक पैर के ये लोग अपने-अपने क्षेत्र में टॉप पर रहे है, इस प्रकार के सफल लोगो की लिस्ट और भी बड़ी है, ...